वीडियो: जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने भरी हुंकार, पाकिस्तान को किया बेनकाब
जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने वैश्विक आउटरीच के दौरान कई देशों के राजनयिकों और प्रतिनिधियों को भारत-पाकिस्तान की नई स्थिति के बारे में जानकारी दी।
- Written By: आकाश मसने
जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने वैश्विक आउटरीच के दौरान कई देशों के राजनयिकों और प्रतिनिधियों को भारत-पाकिस्तान की नई स्थिति के बारे में जानकारी दी और आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई की पुष्टि की। इस कार्यक्रम में कई देशों के राजदूत और राजनयिक मौजूद थे। इनमें सऊदी अरब, लाइबेरिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, रूस, कोलंबिया, माइक्रोनेशिया, सिंगापुर, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया शामिल थे।राजदूत सिबी जॉर्ज ने 22 अप्रैल को हुए नृशंस पहलगाम आतंकी हमले के बारे में बताते हुए कि कहा कि “26 निर्दोष पर्यटकों पर हमला किया गया और उन्हें मार दिया गया।” जॉर्ज ने कहा कि “भारत सरकार ने पाकिस्तान को इस अपराध को अंजाम देने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने का समय दिया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसलिए 7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर आतंकवादियों को दंडित किया। उन्होंने कहा कि हमने पीओके और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों काे तबाह किया।