बाढ़ के पानी में उतरकर लोगों के बीच गए शिवराज सिंह चौहान, मदद के लिए दिया PM नरेन्द्र मोदी का संदेश
आंध्र प्रदेश भारी बारिश के कारण बाढ़ की मार झेल रहा हैं। इस दौरान आंध्र प्रदेश के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे और पानी में उतर कर विजयवाड़ा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर लोगों को संकट की घड़ी से उबारने की भरपूर कोशिश कर रही है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान बाढ़ के पानी में उतरकर लोगों के बीच गए और वहां के लोगों का हाल-चाल पूछा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछले 50 सालों में इतनी भारी बारिश और बाढ़ उन्होंने नहीं देखी है। इसके बावजूद पार्टी के कार्यकर्ता तथा सरकार के वालंटियर लोगों को मददकर रहे हैं और सहायता सामग्री पहुंचा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर इलाके का दौरा करने के लिए आए हैं और उन्होंने कहा है कि जल्द ही लोगों को इस संकट के घड़ी से बाहर निकालने की भरपूर कोशिश की जाएगी। उसके बाद लोगों के नुकसान की भरपाई करने की भरपूर कोशिश होगी, ताकि इस समस्या से लोग बाहर निकाल कर फिर से एक नया जीवन शुरू कर सकें।