शिवराज सिंह चौहान बोले- राहुल गांधी कर रहे हैं देशद्रोह जैसा अपराध
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के टेक्सास में दिए बयान पर कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और विपक्ष का नेता देश के प्रति जवाबदेह भी होता है, विदेश जाकर देश की छवि खराब करना देशद्रोह जैसा अपराध है..
- Written By: विजय कुमार तिवारी
मोदी सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी के सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा विदेश में दिए गए बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर कांग्रेस पार्टी की हार की कुंठा निकाला करते हैं। राहुल गांधी की यह हरकत देशद्रोह जैसा अपराध है। कोई भी देशभक्त विदेश में जाकर अपने देश की छवि खराब नहीं करता है। देश के नेताओं ने विदेश में जाकर अपने प्रधानमंत्री या देश के बारे में कभी भी गलत टिप्पणी नहीं की, लेकिन राहुल गांधी अक्सर ऐसा करके न जाने क्या संदेश देना चाहते हैं। देश के अंदर हमारे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जब हम विदेश में जाते हैं तो हमारी जवाबदेही अपने देश के प्रति होती है।