JMM बना है जासूसी मोर्चा, पूरा झारखंड तबाह और बर्बाद
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आने वाले चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा का सफाया हो जाएगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को जिस तरह से अपमानित किया गया, उससे वह आहत हैं।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को भारतीय जनता पार्टी में लेने के फैसले का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनको पार्टी में इस तरह से अपमानित किया गया है कि उनके पास झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री तो अपने मंत्रियों की जासूसी कर रहे हैं। ऐसा डरा हुआ मुख्यमंत्री उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। इतना ही नहीं जी मुख्यमंत्री को केवल अगले दो महीने मुख्यमंत्री रहना है। ऐसे में वह एक महीने के लिए मंत्री भी बना रहे हैं। चंपई सोरेन अपने कार्यकाल के दौरान अच्छा काम कर रहे थे, लेकिन उनके पद पर रहने के दौरान उनको अपमानित करने की कोशिश की गई। इसलिए वह पार्टी छोड़कर हम भारतीय जनता पार्टी में आ रहे हैं। उनका हम लोग स्वागत करेंगे और झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा का सफाया करने की मुहिम में उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।