शिवा शर्मा हत्याकांड: 11 दिन और 5 शहरों की भागदौड़ के बाद कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ी श्रद्धा दुबे? देखें, VIDEO

Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 11 दिन तक पुलिस को चकमा देने के बाद नागपुर से गिरफ्तार। जानें कैसे 5 शहरों और कई गाड़ियों बदलकर काट रही थी फरारी।

Shraddha Dubey Arrested In Nagpur: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार 20 अक्टूबर की शाम को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार हो गई। उसकी यह गिरफ्तारी इतनी आसान नहीं थी क्योंकि वह पूरे 11 दिनों तक लगातार पुलिस को चकमा दे रही थी। घटना के बाद वह नेपाल भागी, जहां उसने महम नगर और दांग जनपद में फरारी काटी, और फिर कुशीनगर के रास्ते वापस उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई।

पुलिस की ट्रैकिंग से बचने के लिए उसने रायबरेली, लखनऊ और आगरा समेत पांच अलग-अलग शहरों का सफर किया। इस दौरान उसने टोल प्लाजा के कैमरों से बचने के लिए बार-बार अपनी गाड़ियां और टैक्सियां बदलीं, और डिजिटल सुराग छोड़ने से बचने के लिए अजनबी लोगों के फोन का इस्तेमाल किया। हालांकि, यूपी पुलिस, एसटीएफ और नागपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के आगे उसकी सारी शातिर चालें फेल हो गईं, और अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com