शिवसेना नेता संजय राउत बोले- होली जोड़ने का त्योहार है तोड़ने का नहीं
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि होली सभी का त्योहार है और इसमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग दंगे भड़काने और हिंदू-मुसलमान के बीच तनाव पैदा करने की साजिश कर रहे हैं।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
महाराष्ट्र की राजनीति को देखते हुए शिवसेना उद्धव बाल ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा है कि होली सभी लोगों का त्यौहार है। इसमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। हमारे देश की राजनीति में कुछ लोग अब सिर्फ दंगे भड़काने का काम कर रहे हैं। वे अक्सर ऐसा चाहते हैं कि हिंदू और मुसलमान के बीच तनाव पैदा हो जाए। उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत कहा कि हमारे देश में कुछ लोग हमेशा इस बात की साजिश करते रहते हैं कि हमारे त्यौहारों के समय में देश का माहौल बिगड़े और दंगे हो जाएं, उससे उनको राजनीतिक लाभ होता है। ऐसे लोगों को अपने समाज में महत्व नहीं देना चाहिए। त्यौहार हमें मिलकर ही मनाना चाहिए।