घड़ी को मात देने आई ‘तुतारी’, शरद पवार गुट के चुनाव चिन्ह का हुआ अनावरण, देखें विडियो
रायगड: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (Sharad Pawar) पार्टी ने आज चुनाव चिन्ह तुतारी (Election Symbol Tutarii) का अनावरण छत्रपति शिवाजी महाराज के रायगढ़ किले पर किया है। आज राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार और उनके सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ा दिन है। इस खास मौके पर शरद पवार 40 सालों बाद रायगढ़ पर आये है। बता दें कि चुनाव चिन्ह घड़ी अजित पवार गुट को मिलने के बाद अब चुनाव आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार को पार्टी ‘तुतारी’ (Tutari) चुनाव चिन्ह आवंटित किया है।