गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Shankaracharya Avimukteshwaranand: आगरा पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है।
- Written By: मनोज आर्या
Shankaracharya Avimukteshwaranand On CM Yogi: आगरा पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला। गो संरक्षण एवं जनजागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही गविष्टि यात्रा के तहत रविवार को राजपुर चुंगी स्थित परशुराम मंदिर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग दोहराई और लोगों से ऐसे जनप्रतिनिधियों को चुनने का आह्वान किया जो गाय को माता का दर्जा देने के पक्ष में हों। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग शंकराचार्यों का सम्मान करते हैं, लेकिन एक व्यक्ति अहंकार में चूर होकर उनका अपमान कर रहा है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्यों का अपमान मुगलों और अंग्रेजों ने भी नहीं किया था। यदि कोई व्यक्ति गलत है तो उसे गलत कहना ही पड़ेगा। शंकराचार्य ने कहा कि देश में गाय को माता का दर्जा देने का वादा वर्षों से किया जाता रहा है, लेकिन आज तक इसे पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले 78 वर्षों में जनता के साथ छल हुआ है और केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार भी अपने वादों को पूरा करने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि गोमाता की पीड़ा को न समझना जनता के साथ धोखा है।