Mohammed Shami Roza controversy : शमी के समर्थन में आईं शमा मोहम्मद, अब निशाने पर मौलाना
मैच के दौरान जूस पीकर रोज़ा विवाद में फँसे मोहम्मद शमी को लेकर शमा मोहम्मद ने भी अपनी राय दी है और कहा है कि ऐसे मौलाना इस्लाम को पीछे ले जा रहे हैं। वह भी रोहित शर्मा पर बयान देकर कांग्रेस नेता शमा चर्चा में आयीं थीं।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के हेल्थ व फिटनेस पर बयान देकर चर्चा में आयीं कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने शमी पर सवाल उठाने वाले मौलाना पर ही निशाना साधा है। साथ ही कहा है कि ऐसे मौलान इस्लाम को पीछे लेकर जा रहे हैं। रोज़ा विवाद में फँसे मोहम्मद शमी का समर्थन करते हुए शमा मोहम्मद ने कहा कि खेल से जुड़े लोगों को पानी पीने की जरूरत पड़ती है। इसलिए वे ऐसा कर सकते हैं। इस्लाम में तो यात्रा करने के दौरान रोजा न रखने की बात कही जाती है। शमा मोहम्मद ने कहा कि लोगों को इस तरह के धार्मिक बयान देने के पहले सोचना चाहिए। हमें अपनी सोच साइंटिफिक रखने की जरूरत है।