शाइना एनसी ने अरविंद सावंत माफीनामे से खुश नहीं, उद्धव व शरद पवार का पूछा स्टैंड
शिवसेना (यूबीटी) के अरविंद सावंत के 'इम्पोर्टेड माल' वाले बयान के बाद एफआईआर दर्ज की गई और उन्होंने माफी मांगी। अब शाइना एनसी ने उद्धव ठाकरे और संजय राउत पर निशाना साधा है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
शिवसेना शिंदे गुट की नेता शाइना एनसी ने अरविंद सावंत के बयान और माफीनामे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब कार्रवाई शुरू हुई तो उन्होंने माफी मांग ली, लेकिन उनको इस तरह के बयान देने पर सौ बार सोचना चाहिए। हालांकि उनकी ही पार्टी के नेता संजय राउत इस बयान का समर्थन कर रहे हैं और उनको सही ठहरा रहे हैं। ऐसे में उद्धव ठाकरे, शरद पवार और महा विकास अघाडी को अपना स्टैंड क्लियर करना चाहिए। शाइना एनसी ने स्पष्ट किया कि वह कोई ऑब्जेक्टिव नहीं हैं। वह एक महिला है और एक महिला कैंडिडेट के रूप में चुनाव मैदान में उतर कर चुनाव लड़ रही हैं।