शाहनवाज हुसैन बोले- वक्फ के नाम पर लूट की छूट होगी खत्म, बिल बहुत ही शानदार
शाहनवाज हुसैन का दावा है कि मोदी सरकार के द्वारा संसद में लाए गए नए बिल से वक्फ बोर्ड की जमीन माफियाओं से बचेगी और इसका आम मुसलमानों को फायदा होगा। सरकार की ये शानदार पहल है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वक्फ की जायदाद को जो लूट की छूट मिली हुई थी उसे रोकने के लिए सरकार ये बिल लायी है और मैं इसका स्वागत करता हूं। वक्फ बोर्ड की जमीन नाम पर जो खेल होता था उसे रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार यह बिल लायी है। वक्फ की जायदाद का फायदा आम और गरीब मुसलमानों को कम जमीन के माफियाओं को अधिक होता था। इस बिल से वक्फ की जायदाद में लूट की छूट खत्म हो जाएगी। इसीलिए कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। यह एक शानदार पहल है और इसका सभी को समर्थन करना चाहिए।