संभाजीनगर में हिंदू संगठनों ने औरंगजेब की कब्र हटाने की दी चुनौती, मौके पर सुरक्षा बढ़ाई गई
संभाजीनगर जिले के खुलताबाद शहर में स्थित औरंगजेब की कब्र के आसपास पुलिस बंदोबस्त बढ़ा दिया गया है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। मौके पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
हाल ही में, औरंगजेब की कब्र को लेकर महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देशभर में एक राजनीतिक माहौल बन गया है। हिंदू संगठनों ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि जैसे कार सेवा के दौरान बाबरी मस्जिद गिराई गई थी, वैसे ही इस कब्र को भी हटाया जाना चाहिए। इस बयान के बाद, संभाजीनगर जिले के खुलताबाद शहर में स्थित औरंगजेब की कब्र के आसपास पुलिस बंदोबस्त बढ़ा दिया गया है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। खतरे को भांपते हुए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है, ताकि किसी तरह की कोई चूक न होने पाए।