CBSE 12वीं में यूपी की सावी ने देश में किया टॉप, राज्य में दौड़ी खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचा शहर
देश में बीते दिन सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्तर प्रदेश की सावी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है। सावी की सफलता से पूरे राज्य में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
- Written By: प्रिया जैस
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों में उत्तर प्रदेश के शामली जिले की बेटी सावी जैन और रायबरेली की तैयबा कय्यूम ने पूरे देश में अपने रिजल्ट से परचम लहराया है। सावी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर पूरे देश में टॉप किया। फर्नीचर व्यवसाय की इस बेटी का सपना भविष्य में आईएएस बनना है। बताया जा रहा है कि पिछले साल के मुकाबले में पास होने वालों के पासिंग पर्सेंट में 0.41 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है। हर बार की तरह अबकी बार भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। जहां लड़कियों का पासिंग पर्सेंट 91 प्रतिशत रहा है, वहीं लड़कों का पासिंग पर्सेंट 85.94 प्रतिशत से ज्यादा है।