Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मोदी जी पैर छूते हैं तब तो ठीक, अब प्रमाण मांग रहे’, शंकराचार्य विवाद पर ये क्या बोल गए संजय सिंह?

Sanjay Singh at Magh Mela: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि राजनेता तय नहीं करेंगे कि शंकराचार्य कौन है।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Jan 24, 2026 | 01:43 PM

Follow Us

Shankaracharya Controversy: प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए प्रशासनिक विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया है। उन्होंने शिष्यों के साथ हुई बदसलूकी और शंकराचार्य की गरिमा को ठेस पहुंचाने पर उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार को घेरा है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने प्रयागराज में चल रहे शंकराचार्य विवाद पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शंकराचार्य कौन है और कौन नहीं, यह तय करना किसी राजनेता के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। संजय सिंह के अनुसार, शंकराचार्य का पद हिंदू धर्म के प्राचीन रीति-रिवाजों और शास्त्रों से तय होता है, न कि किसी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या पुलिस कमिश्नर के आदेश से। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह बेहद हास्यास्पद है कि जो लोग आज तक अपनी शैक्षिक डिग्री नहीं दिखा पाए, वे अब एक जगतगुरु शंकराचार्य से उनके पद का प्रमाण मांग रहे हैं। उन्होंने इसे सनातन परंपराओं के खिलाफ एक बड़ा षड्यंत्र करार दिया।

सम्बंधित ख़बरें

शंकराचार्य विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘आपस में बैठकर सुलझाएं मामला, मजाक न उड़ाएं’

केशव मौर्य को बनाओ UP का मुख्यमंत्री…अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी की दुखती रग पर रखा हाथ, सियासी बवाल तय!

अविमुक्तेश्वरानंद नहीं ये हैं असली शंकराचार्य? स्वामी जितेंद्रानंद ने बताया इतिहास और पूरा विवाद

योगी-मोदी टारगेट कर रहे, शिंदे नकली हिंदू बनकर देख रहे, शंकराचार्य विवाद पर संजय राउत ने छोड़ा सियासी तीर

शिष्यों के साथ मारपीट और स्नान से वंचित करने पर आक्रोश

संजय सिंह ने माघ मेले के दौरान हुई हिंसा का जिक्र करते हुए प्रशासन की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य जी के शिष्यों को चोटी पकड़कर घसीटा गया और उनके साथ मारपीट की गई, जो कि एक घोर अपराध और पाप है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रधानमंत्री खुद शंकराचार्य जी के पैर छूते हैं, तब तो वे उन्हें शंकराचार्य मानते हैं, लेकिन जैसे ही स्वामी जी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हैं, प्रशासन उनके अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर देता है।

Close

Follow Us:

Sanjay singh shankaracharya avimukteshwaranand controversy pm modi criticism

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 24, 2026 | 01:43 PM

Topics:  

  • Prayagraj
  • Shankaracharya Avimukteshwarananda

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.