“मोदी नेहरू-इंदिरा थोड़े हैं, उन पर कोई पत्थर भी नहीं मारेगा,” संजय राउत का पीएम की सुरक्षा पर बड़ा हमला
Sanjay Raut vs PM Modi: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी के भारी-भरकम सुरक्षा काफिले पर सवाल उठाते हुए इसे 'नौटंकी' बताया और कहा कि देश को असली खतरा सरकार की नीतियों और चरित्र से है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Modi Security Convoy: संसद की कार्यवाही और प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर मचे घमासान के बीच संजय राउत ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी के सुरक्षा तामझाम की तुलना पूर्व प्रधानमंत्रियों के बलिदान से करते हुए दावा किया कि उन्हें किसी से कोई खतरा नहीं है, बल्कि यह सब केवल एक दिखावा है।
संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा घेरे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह ‘सिक्योरिटी की फौज’ लेकर घूमते हैं। उन्होंने दावा किया कि इतनी बड़ी सुरक्षा फौज तो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास भी नहीं है। राउत ने सवाल उठाया कि एक गरीब देश का प्रधानमंत्री सड़क पर निकलते समय 60-60 गाड़ियों का काफिला क्यों लेकर घूमता है। उनके अनुसार, संसद और सड़क पर प्रधानमंत्री को किसी से कोई धोखा या खतरा नहीं है, बल्कि यह सब एक प्रकार की ‘नौटंकी’ और दिखावा है ताकि जनता को कुछ और दिखाया जा सके।
‘नेहरू-इंदिरा जैसा बलिदान नहीं’: पूर्व प्रधानमंत्रियों से तुलना
राउत ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह और नरसिंह राव जैसे नेताओं का इस देश के लिए वास्तविक योगदान और रिश्ता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने देश की सुरक्षा के लिए जो बलिदान दिया है, उसका एक प्रतिशत भी मोदी और उनकी पार्टी ने कभी नहीं किया। राउत ने यहां तक कह दिया कि “मोदी जी यानी इंदिरा गांधी या नेहरू नहीं हैं, उन्हें कौन हाथ लगाएगा? लोग उनकी तरफ देखते तक नहीं।” उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री पर न तो कोई पत्थर मारेगा और न ही कोई कागज फेंकेगा, क्योंकि देश उन्हें अच्छी तरह जान चुका है।