महाराष्ट्र भाषा विवाद: शिवसेना का फडणवीस पर हमला, कहा- झूठ की राजनीति कर रही BJP
शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में भाषा नीति को लेकर भाजपा और मुख्यमंत्री फडणवीस पर निशाना साधा, कहा यह नीति केंद्र की भाजपा सरकार की है और राज्य में झूठ पर आधारित रणनीति लागू की जा रही है।
- Written By: अक्षय साहू
महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। राउत ने कहा कि राज्य में तीन भाषाओं की नीति शिवसेना की नहीं, बल्कि केंद्र की भाजपा सरकार की है। यह नीति भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर लागू की है, और अब महाराष्ट्र में उसके परिणाम दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा को जरूरी बताया। राउत ने फडणवीस की जानकारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या उन्हें यह भी नहीं पता कि यह नीति किसकी है? उन्होंने भाजपा पर झूठ बोलने की आदत का आरोप लगाते हुए कहा कि यह उनकी राष्ट्रीय नीति बन चुकी है, और उसी नीति के तहत महाराष्ट्र में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति ही झूठ पर आधारित है और अब राज्य में भी वही नीति लागू की जा रही है।