सलमान खान के बयान से भड़का पाकिस्तान, ‘बलूचिस्तान’ का नाम अलग लेने पर लगाया आतंकवाद का आरोप!

Salman Khan Controversy: सलमान खान के सऊदी अरब में दिए बयान ने पाकिस्तान में हलचल मचा दी। बलूचिस्तान का जिक्र पाकिस्तान से अलग करने पर सरकार ने उन्हें फोर्थ सेड्यूल में डालकर आतंकवादी घोषित कर दिया।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का सऊदी अरब में दिया गया बयान पड़ोसी देश पाकिस्तान में विवाद का कारण बन गया है। दरअसल, ‘जॉय फोरम 2025’ के दौरान सलमान ने अपने भाषण में कहा- “ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत कर रहा है।” इस बयान में बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग लेकर बोलने पर पाकिस्तान सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई और उन्हें ‘फोर्थ सेड्यूल’ में डालकर आतंकी घोषित कर दिया है।

पाकिस्तान का फोर्थ सेड्यूल एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत बनाई गई सूची है, जिसमें संदिग्ध आतंकवादी या उनके समर्थक शामिल किए जाते हैं। इस सूची में आने के बाद व्यक्ति पर यात्रा प्रतिबंध, संपत्ति जब्ती और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। जहां पाक सरकार सलमान के बयान को संप्रभुता पर हमला बता रही है, वहीं बलूच अलगाववादी नेताओं ने इस पर खुशी जताई है। बलूच नेता मीर यार बलूच ने सलमान खान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके इस बयान ने बलूच नागरिकों को “पहचान और उम्मीद” दी है। वहीं सलमान या उनकी टीम की ओर से अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com