Watch Video: सलाल डैम खुलने के बाद पाकिस्तान में बाढ़ के हालात, भारत की टेढ़ी मार का पाक हुआ शिकार
पाकिस्तान के सीजफायर समझौते का उल्लंघन करने के बाद भारत ने चिनाब नदी पर बने सलाल डैम के गेट खोल दिए हैं। जिसके कारण पाकिस्तान में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। भारत के इस जलप्रलय से पाकिस्तान घबरा गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को ऐसी मार मारी है, जिससे वो भौचक्के में आ गया है। 7 मई को पाकिस्तान के अंदर घुसकर ऑपरेशन सिंदूर करने करके भारत ने 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। जिसके बाद बौखलाए हुए पाक ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की नापाक हरकत शुरू कर दी थी। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के 4 एयरबेस को नष्ट कर दिया है। भारत से इन हमलों से घबराए हुए पाकिस्तान ने अमेरिका की मदद लेकर भारत के साथ सीजफायर समझौते पर हामी भरी, लेकिन इसके बाद भी दुश्मन देश सुधरा नहीं। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने भी चिनाब नदी पर बने रइसी में सलाल डैम के गेट खोल दिए हैं, जिससे पाकिस्तान में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसे भारत का जलप्रहार माना जा रहा है।