MP के सागर में कलेक्टर प्रतिभा पाल की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में लापरवाही पर 13 पटवारी निलंब

Patwari Protest MP: मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही और पेंडिंग मामलों के चलते कलेक्टर प्रतिभा पाल ने 13 पटवारियों को निलंबित किया और 137 को नोटिस दिए हैं।

Patwari Suspension Sagar: मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की खबर सामने आई है, जहां सागर जिले के अंतर्गत स्वामित्व योजना के कार्यों में लगातार मिल रही शिकायतों और लापरवाही के चलते सख्त कदम उठाया गया है। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में पेंडिंग मामलों और काम में ढिलाई बरतने के आरोप में जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 13 पटवारियों को निलंबित कर दिया है।

इसके साथ ही, अन्य 137 पटवारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासनिक हलकों में यह कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है जब राज्यभर में पटवारी अपनी विभिन्न मांगों और पटवारियों के विरोध के चलते चर्चाओं में बने हुए हैं। इस सख्ती के बाद राजस्व विभाग और मैदानी अमले में हड़कंप मच गया है, और अधिकारी कामकाज में पारदर्शिता तथा तेजी लाने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com