MP के सागर में जहरीली शराब पीने से14 लोगों की मौत, प्रशासन और शराब माफिया पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO

Sagar Poisonous Liquor Case: मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत और कई गंभीर। प्रशासनिक लाचारी और अवैध शराब कारोबार पर उठे बड़े सवाल, जानिए पूरी घटना की रिपोर्ट।

Sagar Illegal Poisonous Liquor Incident: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जहरीली शराब के सेवन से 14 से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था और पुलिस सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और नेताओं का आरोप है कि गांव-गांव में अवैध रूप से संचालित डिस्टलरी और शराब कारोबारियों द्वारा घर-घर जहरीली शराब परोसी जा रही है।

शुरुआती लक्षणों से इसे मिथाइल अल्कोहल पॉइजनिंग माना जा रहा है, जिससे कई परिवार उजड़ चुके हैं और दर्जनों लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। इस बीच जिला प्रशासन और मेडिकल टीमें प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। पीड़ित परिवारों और जनता द्वारा इस मामले में उच्च स्तरीय न्यायिक जांच, दोषियों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर सख्त कार्रवाई तथा शराब माफियाओं पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कड़ा कदम उठाने की मांग की जा रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com