Sabarmati Express : दुर्घटना की जांच के लिए पहुंचे उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक
साबरमती एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतरने के बाद उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेन्द्र चंद्र जोशी ने रूट का दौरा किया और जल्द से जल्द रूट को क्लीयर करने की उम्मीद जतायी है...
- Written By: विजय कुमार तिवारी
उत्तर प्रदेश के कानपुर के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ जब साबरमती एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गयी। बताया जा रहा है किसी बड़ी चीज को टकराने के कारण हादसा हुआ है। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेन्द्र चंद्र जोशी ने बताया कि इस घटना के असली कारण की जांच की जा रही है। यात्रियों के लिए बसों की सुविधा उपलब्ध कराई गई और उन्हें उनके गंतव्य तक भेज दिया गया है। इस दौरान एक ट्रैक बाधित है, जिसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा।