विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
Vijay Thalapathy TVK Cabinet: कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना? विजय थलपति की कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री बनकर रचा इतिहास। हिंदी भाषा और नेशनल विजन से जीता सबका दिल।
- Written By: अमन मौर्या
S Keerthana Youngest Minister: तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों 29 वर्षीय युवा नेता एस कीर्तना की खूब चर्चा हो रही है। सुपरस्टार विजय की पार्टी तमिलगा वैत्री कड़गम से शिवकाशी सीट जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। कीर्तना ने न केवल शिवकाशी में पिछले 70 वर्षों से चले आ रहे पुरुष वर्चस्व को खत्म किया, बल्कि वह विजय सरकार की कैबिनेट में सबसे कम उम्र की मंत्री भी बन गई हैं। सरकारी स्कूल से पढ़ीं कीर्तना एक पूर्व पॉलिटिकल कंसल्टेंट हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के लिए भी काम किया है।
उनकी सबसे बड़ी विशेषता उनकी नेशनल अप्रोच और हिंदी भाषा पर पकड़ है। जहां तमिलनाडु में अक्सर हिंदी को लेकर राजनीतिक विवाद होते हैं, वहीं कीर्तना हिंदी में खुलकर बात करती हैं और चाहती हैं कि टीवीके की विचारधारा पूरे भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे। सादगी और प्रखर सोच वाली कीर्तना आज देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं और चर्चा में बनी हुई हैं।