जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Madhya Pradesh News: जबलपुर में रेलवे इंजन से डीजल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पाटन निवासी सहित 5 गिरफ्तार, साथ ही 200 लीटर चोरी का डीजल और कार बरामद।
- Written By: सजल रघुवंशी
Jabalpur RPF Diesel Theft Case: जबलपुर के भिटौनी रेलवे स्टेशन के साइडिंग यार्ड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ आरपीएफ (RPF) ने रेल इंजनों से डीजल चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह को गिरफ्तार किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस गिरोह के मुख्य सदस्यों में पाटन निवासी एक व्यक्ति शामिल है जिसका नाम अरविंद केजरीवाल है। यह गिरोह पिछले काफी समय से रेलवे इंजनों में पाइप लगाकर डीजल चोरी कर रहा था, जिससे रेलवे को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा था। आरपीएफ टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अरविंद केजरीवाल, शेख इस्माइल, आशीष कुमार, यशवंत गौड़ और माधव रैकवार को उस वक्त रंगे हाथों पकड़ा जब वे इंजन से डीजल निकाल रहे थे। आरोपियों के पास से 200 लीटर चोरी का डीजल और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली एक कार बरामद की गई है। आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव खरब के अनुसार, पकड़े गए लोगों में तीन चोर और दो माल खरीदने वाले रिसीवर शामिल हैं। फिलहाल पुलिस इस गिरोह से पूछताछ कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि उन्होंने अब तक कुल कितनी चोरी की है और यह माल कहाँ खपाया जाता था।