RJD सांसद मनोज कुमार झा की रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव को नसीहत, कभी भेष बदल कर ट्रेनों में करिए सफर

राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि रेलवे सुरक्षा को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को लेकर कितने सवाल पूछे गए लेकिन केंद्रीय रेल मंत्री ने अपने अहंकार में संसदीय लोकतंत्र की रिवायत को खारिज किया।
RJD सांसद मनोज कुमार झा की रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव को नसीहत, कभी भेष बदल कर ट्रेनों करिए सफर
Updated on

राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज कुमार झा रेलवे को लेकर हो रही चर्चा के दौरान रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव को जमीनी हकीकत दिखाने की कोशिश की और उन्होंने रेल मंत्री को सलाह दिया कि वह आम जनता के लिए चलने वाली ट्रेनों में भेष बदलकर दौरा करें तो उन्हें हकीकत का पता चलेगा। तभी लोग सभी सही-सही जानकारी देंगे, जब उन्हें यह ना पता हो कि आप रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव हैं। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि भारतीय रेल आम जनता के साथ जुड़ी है, उसे इतनी आसमानी मत बना दीजिए कि वह भी आम जनता से दूर हो जाए। आप देशभर में खूब ढ़ेर सारी वंदे भारत ट्रेन चलाएं, लेकिन उन पुरानी ट्रेनों पर भी ध्यान दीजिए, जिसमें देश की 90% जनता सफर करती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com