Bangladesh Crisis का संसद में जिक्र, मनोज झा ने की Sheikh Hasina की चर्चा
आरजेडी सांसद मनोज झा ने लोकसभा में मोदी सरकार के बजट की आलोचना करते हुए कई सुझाव दिए और बांग्लादेश के हालात पर चर्चा करके शेख हसीना का भी जिक्र किया। साथ ही कहा कि देश में जातिगत जनगणना क्यों जरूरी है...
- Written By: विजय कुमार तिवारी
लोकसभा में आरजेडी सांसद मनोज झा ने बुधवार को संसद में एक दमदार भाषण देते हुए सरकार को कई सुझाव दिए। मनोज झा ने बांग्लादेश के हालात की चर्चा करके शेख हसीना का जिक्र किया। उन्होंने पहले बजट पर मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना की और कहा कि बजट में बेरोजगारों के लिए जो भी उपाय किए गए हैं, वो ऊंट के मुंह में जीरा के समान हैं। इसके अलावा मनोज झा ने खिलाड़ियों के खर्चे के जिक्र पर सवाल किया। साथ ही कहा कि अब तो इस बात का हिसाब दिया जाना चाहिए कि प्रधानमंत्री और कैबिनेट के अन्य मंत्रियों पर करदाताओं का कितना पैसा खर्च होता है। मनोज झा ने खेल मंत्री द्वारा संसद में खिलाड़ी पर किए गए खर्च का हिसाब देने पर आश्चर्य जताते हुए सवाल दागा।