शो छोड़कर जाने वाले भजन लाल शर्मा पर सोनू निगम का फूटा गुस्सा, अपमान करने पर दी ये सलाह
'राइजिंग राजस्थान' शो के दौरान गायक सोनू निगम को उस समय गहरा दुख हुआ जब राजस्थान के मुख्यमंत्री और खेल मंत्री सहित कई राजनेताओं ने उनका शो बीच में छोड़ दिया। सोनू निगम ने इस घटना को इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
राइजिंग राजस्थान के परफॉर्मेंस के दौरान सोनू निगम ने कलाकारों की बेज्जती पर राजस्थान के मुख्यमंत्री और खेल मंत्री सहित तमाम नेताओं को एक बड़ी नसीहत दी है और कहा है कि अगर आपके पास समय न हुआ करे तो ऐसे शो में आया ही ना करें या उसके पहले ही चले जाया करें। कलाकार की परफॉर्मेंस के बीच में कार्यक्रम छोड़कर जाना सरस्वती मां और कलाकार का अपमान है। अगर आप लोग अपने कलाकारों का सम्मान नहीं करोगे तो कौन करेगा। सोनू निगम ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि जैसे ही वीआईपी गेस्ट कार्यक्रम के बीच से जाते हैं तो पब्लिक भी वहां से जाने लगती है और डेलिगेट्स भी चले जाते हैं। इससे कलाकारों का मनोबल गिरता है।