Patna Crime News: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पटना, मची भगदड़- देखें VIDEO
Firing In Kankarbagh Park: कंकड़बाग स्थित एक पार्क में बदमाशों ने उस समय फायरिंग कर दी, जब स्थानीय लोग टहल रहे थे. घटना के बाद दहशत का माहौल है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
बिहार की राजधानी पटना में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पटना के कंकड़बाग इलाके का है, जहां एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। राजधानी के कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित एफ सेक्टर के आशीर्वाद पार्क में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्क में टहल रहे लोगों के बीच अचानक गोलीबारी की आवाज गूंजने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पार्क में मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे वहां मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।