Arvind Kejriwal Acquitted in Excise Policy: आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब नीति मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज केस में पार्टी के शीर्ष नेताओं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को क्लीन चिट देते हुए बरी कर दिया। विशेष न्यायाधीश जितेन्द्र सिंह ने अपने आदेश में न केवल केजरीवाल और सिसोदिया, बल्कि विजय नायर समेत सभी 23 आरोपियों को भी सभी आरोपों से मुक्त किया। अदालत ने स्पष्ट किया कि सीबीआई इस मामले में किसी भी तरह की ‘आपराधिक साजिश’ या ‘आपराधिक मंशा’ को साबित करने में विफल रही। फैसले के बाद मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल की आंखों में आंसू छलक आए। उन्होंने इसे ‘सत्य की जीत’ बताया और कहा कि यह आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र था, जिसे न्यायपालिका ने विफल कर दिया। इस निर्णय ने आम आदमी पार्टी की साख को मजबूती दी और राजनीतिक माहौल में बड़ी हलचल मचाई।