केजरीवाल को हराने के लिए जिसे बनाया हथियार वही गलती दोहरा रहीं रेखा गुप्ता! दिल्ली में मचा सियासी बवाल- VIDEO
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अलॉट हुए नए मकान को लेकर आम आदमी पार्टी ने हमला बोला है। आम आदमी पार्टी ने आवंटन पर सवाल उठाते हुए बंगले को 'माया महल' करार दिया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिल्ली चुनाव के दौरान भाजपा ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को उनके आवास को लेकर खूब हमला बोला था। बीजेपी नेताओं ने सीएम आवास का नाम शीशमहल तक रख दिया था। बीजेपी ने इसको इस कदर हथियार बनाया कि केजरीवाल खुद अपनी सीट हार गए। साथ ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी का सियासी रसूख भी हाशिए पर चला गया। अब आम आदमी पार्टी नेता अनिल झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसी तरह का आरोप रेखा गुप्ता पर लगाया है। उन्होंने दावा किया कि ये बंगले न सिर्फ भव्यता की मिसाल हैं बल्कि गरीब विरोधी नीतियों का प्रतीक भी। पार्टी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां एक तरफ दिल्ली में झुग्गियों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं और रेहड़ी-पटरी वालों को उजाड़ा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के लिए ‘मायामहल’ तैयार किया जा रहा है।