वीडियो: रेखा गुप्ता इंसाफ दो…! रुला देगी दिल्ली में बेघर दिल्ली वालों दास्तान, लोग बोले- झूठ है ‘जहां झुग्गी-वहां मकान’
दिल्ली के मद्रासी कैंप में बुलडोजर एक्शन के बाद यहां के निवासियों ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से न्याय की गुहार लगाई है। लोगों ने कहा कि अब हमारे पास कुछ भी नहीं बचा है। कि 'जहां झुग्गी वहां मकान' सिर्फ एक झूठ है।
- Written By: अभिषेक सिंह
नई दिल्ली: दिल्ली के जंगपुरा में बारापुला नाले के किनारे स्थित झुग्गी बस्ती मद्रासी कैंप में रविवार (01 जून) को बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की गई। कई झुग्गियों को हटाया गया। साइट पर स्थित 370 झुग्गियों में से 215 परिवारों को प्रधानमंत्री की ‘जहां झुग्गी वहां मकान’ पुनर्वास योजना के तहत पुनर्वास के लिए पात्र के रूप में पहचाना गया है और उन्हें नरेला में फ्लैट देने की पेशकश की गई है। शुरुआत में, पुनर्वास योजना में केवल 189 परिवारों को शामिल किया गया था। हालांकि, संशोधित सूची में 26 और परिवारों को जोड़ा गया। इसके बाद यहां के निवासियों ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से न्याय की गुहार लगाई है। लोगों ने कहा कि अब हमारे पास कुछ भी नहीं बचा है। कि ‘जहां झुग्गी वहां मकान’ सिर्फ एक झूठ है। वे घर आवंटित करने के बारे में झूठ बोलते हैं और अभी मेरे पास कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं है।