खिलौना देने के बहाने फ्लैट में बुलाया, फिर रेप और मर्डर के बाद बिल्डिंग से नीचे फेंक दी मासूम की लाश
Minor Girl Rape and Murder in Thane महाराष्ट्र के ठाणे में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद गला काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी ने शव को 6वीं मंजिल के अपने फ्लैट की बाथरूम की खिड़की से नीचे फेंक दिया।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद गला काटकर हत्या करने की एक दिल को दहला देने वाली घटना संज्ञान में आयी है। रेप व हत्या के बाद आरोपी ने मासूम बच्ची के शव को 6वीं मंजिल पर मौजूद अपने फ्लैट की बाथरूम की खिड़की से नीचे फेंक दिया। सोमवार रात को मुंब्रा इलाके के सम्राट नगर इलाके में हुई इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी खिलौना देने का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया था। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन चीफ यासीन तड़वी को घटना की जानकारी रात 11.48 बजे मिली, जिसके बाद कार्रवाई करके पुलिस की मदद से 20 साल के आरोपी आसिफ अकबर मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बिहार के बांका जिले के सुल्तानपुर का रहने वाला है।