धनतेरस की धूम में भी दिखी राम मंदिर और रामलला की रौनक, खूब बिके दोनों के सिक्के
देशभर के बड़े-बड़े शहरों दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, सूरत जैसे शहरों में खरीदारी के लिए दिनभर धक्कामुक्की देखी गयी। लोगों ने राम मंदिर और रामलला के सिक्के भी खूब खरीदे।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
पूरे देश में 29 अक्टूबर को धनतेरस की धूम देखने को मिली। धनतेरस के अवसर पर आभूषणों, बर्तनों, मूर्तियों और मिठाइयों की दुकानों पर काफी रौनक दिखायी दी। देशभर के बड़े-बड़े शहरों दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, सूरत जैसे शहरों में खरीदारी के लिए दुकानों पर लोगों की लंबी लाइनें लगी हुई दिखायी दे रही हैं, जहां लोग खरीदारी के लिए इंतजार करते दिखे। धनतेरस की खरीदारी में भी बाजारों में राम मंदिर और रामलला के सिक्कों की डिमांड दिखी। लोगों जमकर राम मंदिर और रामलला के सिक्कों की खरीदारी की।