Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मीट की दुकानें बंद करने की मांग पर संजय सिंह का बीजेपी को चैलेंज, दम है तो ऐसा करके दिखाएं

नवरात्रि 2025 से पहले मीट की दुकानें बंद करने की मांग उठने लगी है। इस संबंध में जब आप नेता संजय सिंह से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए बीजेपी को चुनौती दे डाली।

  • Written By: विजय कुमार तिवारी
Updated On: Mar 27, 2025 | 05:13 PM

Follow Us

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मीट और मांस की दुकान बंद करने को लेकर चिंता जताई है और कहा है कि अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकारें वास्तव में ऐसा करने की इच्छा रखती हैं, तो उन्हें सबसे पहले सारी एंबेसी में मीट और मांस बनने पर रोक लगनी चाहिए। केएफसी जैसे बड़े संस्थान पर बैन लगाना चाहिए। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बहुत सारे होटल और रेस्टोरेंट चलते हैं, जहां पर मीट और मांस परोसे जाते हैं, ऐसी चीजों पर भी रोक लगनी चाहिए। केवल ठेले और खोमचे और छोटी-मोटी दुकान लगाकर मांस मीट बेचने वाले लोगों से दुकान बंद कर कर भाजपा गलत संदेश दे रही है। जिन लोगों की रोजी-रोटी इसी दुकान पर निर्भर है, ऐसे लोग पूरे सप्ताह परेशान होंगे और उनके ऊपर आजीविका का संकट आएगा। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता व सहयोगी दल एक ओर इफ्तार पार्टी कर रहे हैं। वहीं भाजपा के कार्यकर्ता मुसलमान को गाली दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि भाजपा का नेतृत्व पूरी तरह से कंफ्यूज है। उसे अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए कि वह मुसलमान विरोधी है या मुसलमान के साथ खड़ी है।

Close

Follow Us:

Rajya sabha mp sanjay singh on meat controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 27, 2025 | 05:13 PM

Topics:  

  • Aam Aadmi Party
  • BJP
  • Sanjay Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.