राजगढ़ में हाईवे पर यमराज बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में नेशनल हाईवे-52 पर एक भीषण सड़क हादसा टल गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रक काफी देर तक हाईवे पर तिरछा चलता रहा, जिससे हड़कंप मच गया।
- Written By: मनोज आर्या
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में नेशनल हाईवे-52 पर एक भीषण सड़क हादसा टल गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। दरअसल, एक ओवरलोड ट्रक काफी देर तक हाईवे पर तिरछा चलता रहा, जिससे आसपास के वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। मौके पर तैनात डायल 112 के पुलिसकर्मियों—मोहीन खान, चंद्रभान गुर्जर और सतीश भिलाला ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत ट्रैफिक रुकवाया और ट्रक ड्राइवर को रुकने के लिए चिल्लाते रहे। चेतावनी के बावजूद ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका और देखते ही देखते ओवरलोडिंग के कारण ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि पुलिस की सूझबूझ से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, वरना कई अन्य वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे। ट्रक पलटते ही पुलिसकर्मियों ने साहस दिखाते हुए ट्रक का कांच तोड़कर ड्राइवर फूल सिंह अहिरवाल और क्लीनर संतोष यादव को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने ट्रक चालक की लापरवाही को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।