दफ्तर में ‘रासलीला’! लिपिस्टिक-चुनरी और ठुमके, भरतपुर के 2 रोडवेज अफसर का VIDEO वायरल
Rajasthan के रोडवेज के दो अधिकारी ऑफिस में डांस और रासलीला करते नजर आ रहे हैं। अफसर को लेडी स्टाफ लिपिस्टिक लगाती है, चुनरी ओढ़ाती है, श्रंगार करती है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।
- Written By: सौरभ शर्मा
राजस्थान के भरतपुर में सरकारी दफ्तर को ‘रील्स’ बनाने का स्टूडियो बनाने वाले दो अधिकारियों पर गाज गिरी है। राजस्थान रोडवेज डिपो कार्यालय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो प्रशासनिक अधिकारी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार डांस कर रहे हैं, जबकि महिला अधिकारी गायत्री देवी उनका वीडियो बना रही हैं। एक अन्य क्लिप में, गायत्री देवी सुनील कुमार को लिपस्टिक लगाती, चुनरी ओढ़ाती और उनका श्रृंगार करती दिख रही हैं। कार्यालय समय में इस “रासलीला” और “अनुशासनहीनता” का वीडियो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। इसे सरकारी छवि को धूमिल करने वाला आचरण मानते हुए, रोडवेज प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दोनों अधिकारियों, सुनील कुमार और गायत्री देवी, को एपीओ (कार्य मुक्त) कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।