राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के घरवालों की सफाई, कहा- हमारी बेटी को फंसाया गया
राजा रघुवंशी के हत्याकांड मामले में पुलिस ने सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार किया है। इसे लेकर सोनम के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी निर्दोष है और मेघालय पुलिस बेबुनियाद दावे कर रही है।
- Written By: अक्षय साहू
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में सोमवार को मेघालय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार किया है। सोनम पर आरोप लग रहाहै कि उसने अपने पति को हनीमून के लिए मेघालय ले जाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बारेमें सोनम के पिता ने मीडिया से बात की है। सोनम के पिता ने कहा कि मेघालय की सरकार पहले दिन से ही झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि सोनम और राजा की शादी दोनों परिवारों की रज़ामंदी से हुई थी। मेरी बेटी कल रात गाजीपुर के एक ढाबे पर गई थी, जहां से उसने अपने भाई को फोन किया। इसके बाद परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। तब से मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर सका हूं। मेरी बेटी ऐसा कोई कदम क्यों उठाएगी? मेघालय पुलिस पूरी तरह से गलत दावे कर रही है। मैं गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध करता हूं कि इस मामले की CBI जांच कराई जाए। मेरी बेटी पूरी तरह निर्दोष है।