Raja Raghuvanshi Case: सोनम से सारे खत्म, भाई ने अपनी ही बहन के लिए मांगी फांसी
सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद बुधवार को राजा रघुवंशी की मां और भाई से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी बहन की करतूत पर शर्मिंदगी जाहिर करते हुए राजा को न्याय दिलाने की बात कही।
- Written By: अक्षय साहू
मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या का मामला हर दिन नए मोड़ ले रहा है। इसी बीच सोनम रघुवंशी का परिवार, जो कल तक उसके बचाव में खड़ा था, उसने अपनी ही बेटी से सारे रिश्ते खत्म करने का ऐलान कर दिया है। इस बात का ऐलान सोनम के भाई ने किया। गोविंद बुधवार को राजा के परिवार से मिलने उसके घर पहुंचे थे, जहां वह राजा की मां से गले मिलकर बहुत रोए। इसके बाद उन्होंने राजा के भाई के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने सोनम से अपने सभी रिश्ते खत्म कर लिए हैं। राजा उनके लिए प्रिय था, इसलिए अगर सोनम पर हत्या का इल्जाम साबित हो जाता है, तो वह उसके लिए फांसी की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि वह सोनम को सजा दिलवाने के लिए राजा के परिवार के साथ खड़े हैं।