राज बब्बर ने किया इशारा- हरियाणा में इनको ही बनाया जाएगा मुख्यमंत्री
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राज बब्बर ने हरियाणा में कांग्रेस के अंदरूनी संघर्ष पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस चुनाव जीतती है, तो विधायकों की मर्जी से तय होगा कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और शैलजा कुमारी के बीच टकराव को देखते हुए यहां कुर्सी की जंग तेज हो गयी है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद राज बब्बर ने हरियाणा चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार में बननी तय है। साथ ही कहा कि अबकी बार हरियाणा में जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने जा रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी चुनाव जीत जाती है, तो वही व्यक्ति मुख्यमंत्री बनेगा जिसका चेहरा सबसे ज्यादा लोगों के सामने आता है। जैसे ही हरियाणा में कांग्रेस पार्टी का नाम लिया जाता है तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम सबके सामने दिखाई देने लगता है। फिर भी उन्होंने कहा कि इस बार मुख्यमंत्री बनाने का फैसला आला कमान लेगा और वह फैसला विधायकों की सहमति से ही होगा।