टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Anand Vihar Railway Station: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर धोखाधड़ी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला यात्री ने टिकट काउंटर पर बैठे कर्मचारी पर ही नोट बदलने के आरोप लगाए हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
Viral Video: राजधानी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्री के साथ धोखाधड़ी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला यात्री ने टिकट काउंटर पर बैठे कर्मचारी पर ही नोट बदलने के आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि यहां के लोग बैठ के चोरी करते हैं। इनके पास सरकारी नौकरी है। गरीब मजदूरी करते हैं। हम सब यहां दो रुपये कमाने आते हैं। दरअसल आरोप है कि काउंटर पर बैठे टिकट बाबू ने महिला के साथ धोखाधड़ी की है। महिला का आरोप है कि टिकट बाबू के सामने काउंटर पर उसने 200 रुपये का नोट रखा लेकिन उसने चेंज कर के 100 का रख दिया। महिला ने जब टिकट बाबू की इस करतूत का विरोध किया तो उसने पैसे वापस कर दिए। जिसके बाद उसने 112 नंबर पर फोन कर के पुलिस से मदद मांगी है। महिला ने इसका वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है।