रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाकर महाकुंभ यात्रियों से लिया फीडबैक
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों और कुलियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एकबार फिर से अचानक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा पहुंचे। इस दौरान रेल मंत्री ने होल्डिंग एरिया में नए बने टिकट काउंटर और यात्रियों को दी जा रही सूचना पद्धति को देखने के बाद अपने स्तर से कई और सुझाव दिए। रेल मंत्री ने अनारक्षित ट्रेनों तक पहुंचने का मार्ग और लग रही लाइन को देखा और कहा कि केवल जिनके पास टिकट हो उनको ही स्टेशन पर जाने दिया जाना चाहिए। रेल मंत्री ने अधिकारियों से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं को लेकर बात की। इसके अलावा रेल मंत्री ने ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों से सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान रेल मंत्री ने कुछ कुलियों से भी बात करने की कोशिश की और उनका हाल जाना।