वोट चोरी को लेकर दिल्ली में गरमाई सियासत, राहुल गांधी बोले- संविधान बचाना कर्तव्य
India Alliance: दिल्ली में विपक्ष के 300 सांसदों और 24 दलों ने वोट चोरी और SIR के खिलाफ प्रदर्शन किया। राहुल गांधी ने इसे संविधान बचाने की लड़ाई बताया और कहा- यह एक व्यक्ति, एक वोट की लड़ाई है।
- Written By: अक्षय साहू
दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन ने देश की सियासत को गरमा दिया है। विपक्ष के करीब 300 सांसदों और 24 राजनीतिक दलों ने एकजुट होकर विशेष वोटर लिस्ट संशोधन (SIR) और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान राहुल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, संविधान बचाना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि, यह राजनैतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि संविधान बचाने का लड़ाई है। एक व्यक्ति एक वोट की लड़ाई है। कैराना सीट से लोकसभा सांसद और समाजवादी पार्टी नेता इकरा हसन ने कहा कि, हम चाहते हैं कि लोकतंत्र की हत्या, वोटों की चोरी बंद हो और SIR वापस ली जाए। उन्होंने सरकार पर आरोह लगाते हुए कहा कि, लोकतंत्र जो हमें सबसे ज्यादा प्यारी है उसके साथ ऐसा हो सकता है ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं।