राहुल गांधी को किस करने वाली लड़की का बड़ा खुलासा, जानिए उसने अचानक मंच पर क्यों उठाया ऐसा कदम! देखें VIDEO

Rahul Gandhi Pune viral video: पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान मंच पर किस करने वाली 11वीं की छात्रा मरियम ने सामने आकर बताई पूरी सच्चाई, जानिए उसने क्यों उठाया था यह कदम।

Pune Kissed Girl On Rahul Gandhi: पुणे में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान एक अनूठा और हैरान करने वाला मामला सामने आया। इस कार्यक्रम में 11वीं कक्षा की एक छात्रा मरियम ने राहुल गांधी के साथ मंच पर सेल्फी लेते समय अचानक उनके गाल पर किस कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद खुद छात्रा मरियम ने सामने आकर इस पूरी घटना के पीछे की वजह का खुलासा किया है।

मरियम ने राहुल गांधी को अपना आदर्श (आइडियल) बताते हुए कहा कि वह उनसे बेहद प्रभावित है और भविष्य में मेडिकल और लॉ की पढ़ाई करने के बाद राजनीति में आना चाहती है। उसका उद्देश्य राजनीति में आकर शिक्षा, महंगाई और गरीबी जैसे गंभीर मुद्दों पर काम करना है। हालांकि, इस वायरल घटना और कार्यक्रम को लेकर जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी बयानबाजी तेज हो गई है। इसके बावजूद, मरियम के इस खुलासे ने इस पूरे वायरल मामले से पर्दा उठा दिया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com