अपनी ही पार्टी के लोगों पर न जाने क्या-क्या बोल गए राहुल गांधी, सन्न रहे गए कांग्रेसी कार्यकर्ता
राहुल गांधी दो दिनों से गुजरात दौरे पर हैं। आज अहमदाबाद में हैं कांग्रेस वर्करों को संबोधित करते राहुल गांधी ने बड़ा बयान दे दिया। राहुल गांधी ने कहा कि अब कार्रवाई का समय आ गया है, कई नेता BJP से मिले हुए हैं...
- Written By: विजय कुमार तिवारी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिनों से गुजरात दौरे पर हैं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात में कार्यकर्ता संवाद किया। समारोह को संबोधित करते हुए राहुल ने दावा किया कि गुजरात में कांग्रेस के कुछ नेता बीजेपी से मिले हुए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इन लोगों को हटाना होगा। उन्होंने कहा, गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं। एक जो जनता के साथ खड़े होते हैं, जनता के लिए लड़ते हैं और जिनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा होती है। दूसरे वो लोग हैं जो जनता से कटे हुए हैं। ऐसे नेताओं को सावधान हो जाने की जरूरत है ताकि गुजरात की जनता हमें अपना सके।