‘सरकार आर्मी चीफ के सच से डरी हुई है’: चीन मुद्दे पर राहुल गांधी का पीएम मोदी और राजनाथ सिंह पर बड़ा हमला
China Border Issue: राहुल गांधी ने संसद में पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चीन सीमा विवाद पर सच छिपा रही है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Rahul Gandhi in Parliament: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन सीमा विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संसद में अपनी बात रखते हुए राहुल ने दावा किया कि पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब को प्रकाशित होने से रोका जा रहा है क्योंकि वह राजनीतिक नेतृत्व की असलियत बयां करती है।
पूर्व सेना प्रमुख की किताब और सरकार का ‘डर’
राहुल गांधी ने संसद में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह उनकी अपनी बात नहीं है, बल्कि पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे द्वारा एक किताब में लिखे गए शब्द हैं।, उन्होंने दावा किया कि यह किताब फिलहाल प्रकाशित नहीं होने दी जा रही है और इसे अधर में लटका कर रखा गया है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि आखिर सरकार पूर्व सेना प्रमुख के नजरिए (Perspective) से इतनी डरी हुई क्यों है? उनके अनुसार, इस किताब से देश को पता चलेगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की असलियत क्या है और चीन के साथ गतिरोध के दौरान हमारी सेना को राजनीतिक नेतृत्व ने किस तरह मझधार में छोड़ दिया था।