West Bengal Election: राहुल गांधी ने बंगाल में पीएम मोदी और टीएमसी को दी खुली चेतावनी
West Bengal Election: राहुल गांधी ने बंगाल में रैली के दौरान मोदी और TMC पर हमला बोला। उन्होंने बड़े पैमाने पर फैले भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को उजागर करते हुए चेतावनी दी कि कांग्रेस BJP को हरा देगी।
- Written By: प्रिया सिंह
पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान राहुल गांधी का बंगाल भाषण में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी दोनों पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल कांग्रेस ही सही विकल्प है। उन्होंने कहा कि मोदी जी संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं लेकिन अंदर से डरे हुए हैं। जब कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी को हराएंगे, तब मोदी-शाह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ममता सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी ने बेरोजगारी बढ़ाई है। 84 लाख बेरोजगार युवाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने 5 लाख रोजगार के दावे को झूठ बताया। उन्होंने शारदा चिट फंड के 17 लाख इन्वेस्टर्स के 1900 करोड़ और रोज वैली के 6600 करोड़ घोटालों का भी आरोप लगाया। राहुल ने स्पष्ट किया कि टीएमसी बीजेपी से मुकाबला नहीं कर सकती। केवल कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ताकत है जो देश और बंगाल में बीजेपी के अत्याचारों को रोकने और उन्हें हराने का पूरा दम रखती है।