Raebareli GST Notice Potter: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से धोखाधड़ी और सिस्टम की लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मिट्टी के बर्तन बनाने वाले एक अनपढ़ कुम्हार को जीएसटी विभाग ने सवा करोड़ रुपये का नोटिस थमा दिया है। हरचंद्रपुर थाना क्षेत्र के रघुवीरगंज बाजार निवासी मोहम्मद शाहिद उस समय दंग रह गए जब उन्हें केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग की ओर से 1 करोड़ 25 लाख 297 रुपये का टैक्स चोरी का नोटिस मिला। पुश्तैनी रूप से कुल्हड़ और मिट्टी के खिलौने बेचकर परिवार पालने वाले शाहिद के पास कुल चल-अचल संपत्ति भी इस नोटिस की रकम के सामने नगण्य है। पीड़ित का आरोप है कि किसी जालसाज ने उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी फर्म बनाई और करोड़ों का लेनदेन दिखाया है। अनपढ़ होने के कारण शाहिद को शुरुआत में नोटिस समझ नहीं आया, लेकिन सच्चाई पता चलते ही पूरा परिवार सदमे में है। शाहिद ने प्रशासन से इस गंभीर धोखाधड़ी की निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है ताकि उनके नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हो सके।