पुणे में रविवार को इंद्रायणी नदी पर स्थित एक पुराना और जर्जर पुल अचानक ढह गया। हादसे के वक्त कई लोग पुल पर मौजूद थे, जो तेज बहाव वाली नदी में बह गए। इस दुर्घटना में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन ने बयान दिया है। गिरीश महाजन ने कहा कि युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि पुल के मलबे के अंदर एक-दो शव दबे हों। टीम लगातार मलबा हटाने की कोशिश कर रही हैं। महाजन ने पुल गिरने को लेकर कहा कि यह एक पगड़डी जैसा पुल था, जिसका इस्तेमाल किसान करते थे। लेकिन घूमने के लिए आए 250से 300 टूरिस्ट एक साथ पुल पर खड़े हो गए। पुल इतना भार नहीं उठा सकता था, इसके कारण यह दुखद हादसा हुआ।