पोलैंड को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से खास उम्मीदें, ये है भारतीय राजदूत का दावा
पोलैंड में भारतीय राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक ने कहा कि दोनों देशों के संबंध पहले से अच्छे हैं, लेकिन मौजूदा दौर में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद दोनों देशों के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे..
- Written By: विजय कुमार तिवारी
पोलैंड में भारतीय राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा से बड़ी उम्मीदें हैं। वहां के मेमोरियल पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। प्रधानमंत्री मोदी कई साल बाद आ रहे हैं। साथ में कहा कि एक बहुत ही रोमांचक और महत्वपूर्ण यात्रा है। इससे हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे। मोदी के आने की खबरें यहां के सभी अखबारों और हर जगह पहले पन्ने पर हैं। पीएम मोदी की अंतरराष्ट्रीय हैसियत और उनकी प्रोफ़ाइल के कारण लोगों में एक उत्साह देखा जा रहा है।
नगमा मोहम्मद मलिक भारतीय विदेश सेवा की एक भारतीय सिविल सेवा की अफसर हैं। वह 2021 से पोलैंड गणराज्य और लिथुआनिया गणराज्य में भारत की राजदूत हैं।