रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए पीएम मोदी के पास है खास प्लान, जानिए क्या कह रहे रक्षा एक्सपर्ट
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान पर बातचीत के लिए मॉस्को जाने वाले हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश देकर रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने में अहम भूमिका निभाने की कोशिश करेंगे।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
जाने माने रक्षा विशेषज्ञ रोबिंदर सचदेव ने दावा किया है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने में अहम भूमिका निभाएंगे, जिससे रूस-यूक्रेन की बीच में करीब ढाई साल से चल रहा युद्ध खत्म हो सकता है। पीएम मोदी इसको लेकर कई बार अपना नजरिया साफ कर चुके हैं और शांतिपूर्ण समाधान की पैरवी कर चुके हैं। इस बीच ये बात सामने आई है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान पर बातचीत के लिए मॉस्को जाने वाले हैं। इसके बाद और भी सकारात्मक कदम सामने आने वाले हैं।