प्रधानमंत्री मोदी बोले- तुष्टीकरण के चक्कर में कांग्रेस ने वक्फ कानून तक बना डाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र की जीत के जश्न में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि भारत के संविधान में वक्फ कानून के लिए कोई जगह नहीं है, लेकिन कांग्रेस ने कानून बना दिया था...
- Written By: विजय कुमार तिवारी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड के लिए संविधान में कोई प्रावधान नहीं था, लेकिन वोट बैंक के लिए कांग्रेस ने कानून बनाए। महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों के बाद जबरदस्त जोश में आई बीजेपी अब आने वाले दिनों में वक्फ बोर्ड के मामले में तेजी से आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र की जीत के जश्न में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत के संविधान में वक्फ कानून के लिए कोई जगह नहीं है, लेकिन कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए कानून बनाए और सुप्रीम कोर्ट की भी परवाह नहीं की। उन्होंने कहा कि इसका उदाहरण वक्फ बोर्ड है।